फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three vicious people who stole from the tower were sent to jail

Auraiya News: टावर से चोरी करने वाले तीन शातिरों को जेल भेजा

Sat, 15 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 15 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three vicious people who stole from the tower were sent to jail
फोटो14एयूआरपी 29- पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद
विज्ञापन

-पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा से एक मोबाइल कंपनी के टावर से गुरुवार रात चोरी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने जालौन चौराहे के पास पकड़ लिया। चोर चोरी किया गया सामान औरैया बेचने आए थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान, एक लोडर व तमंचा बरामद कर जेल भेजा है।
सदर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार तड़के सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध चोरी का सामान लेकर औरैया बेचने आ रहे हैं। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक लोडर को औरैया के जालौन चौराहे पर रोक लिया। पुलिस ने लोडर से तीन युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अजीतमल के सुर्खीपुर आधार निवासी अनुज, शहर के गुरूहाई मोहल्ला निवासी इमरान व मोहम्मद जाकिर उर्फ गुड्डू बताया। लोडर में रखे सामान के बारे में जानकारी की गई तो बताया कि वह लोग घसारा के एक मोबाइल टावर का गुरुवार रात सामान चोरी किए थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने इमरान के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि तलाशी में छह बैटरियों के अलावा 23 छोटे-बड़े लोहे के पाइप, एक बड़ा एंटीना, छतरी समेत टावर में लगने वाला तमाम सामान बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में अनुज लोडर चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed