{"_id":"69dd4196e95a2e270309a3a7","slug":"three-trains-stopped-on-the-outer-track-due-to-traffic-jam-auraiya-news-c-211-1-aur1008-143027-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर जाम से आउटर पर रोकी तीन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर जाम से आउटर पर रोकी तीन ट्रेनें
Tue, 14 Apr 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग 13- बी पर सोमवार शाम पांच बजकर 57 मिनट पर ट्रैक पर जाम लग गया। इससे फाटक बंद न होने से गोमती एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को आउटर के होम सिग्नल पर रोका गया।
तीन ट्रेनों के आउटर पर खड़े हो जाने से मौके पर मौजूद थाना पुलिस ने आननफानन में ट्रैक से वाहन हटवाकर फाटक को बंद करवाया। इसके बाद सवा छह बजे गोमती एक्सप्रेस व स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। दोबारा फाटक छह बजकर 37 मिनट पर फिर खोला गया। दोबारा फाटक खुलने पर ट्रैक पर फिर जाम लग गया।
इस दौरान अप लाइन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आ गई और उसे भी आउटर पर रोकना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने छह बजकर 48 मिनट पर फाटक फिर बंद कराया। इसके बाद इटावा की तरफ जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को रवाना किया गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सहित पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत करती रही। (संवाद)