फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three to four hours of power cut in Ajitmal during summer

Auraiya News: अजीतमल में गर्मी में तीन-चार घंटे बिजली कटौती

Wed, 23 Apr 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three to four hours of power cut in Ajitmal during summer
अजीतमल। बिजली विभाग की ओर से नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह एक घंटे व शाम को डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बावजूद दोपहर में बेधड़क कटौती की जा रही है। इसे लेकर लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में डेढ़ घंटे की जगह तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है।

शासन के आदेशानुसार नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली की सप्लाई 21 घंटे से ज्यादा मिलनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे तक सप्लाई का आदेश है। अजीतमल पावर सब स्टेशन को शेड्यूल का कोड पनकी के माध्यम से मिलता है।
विज्ञापन

इसके तहत सुबह एक घंटे व शाम डेढ़ घंटे की कटौती होती है। वहीं, शाम को होने वाली कटौती को दोपहर के समय काटा जाता है। इसके चलते डेढ़ घंटे की जगह तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है, लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 10:30 बजे तक बिजली सप्लाई हो सकी, जिसके बाद शाम चार बजे तक उपभोक्ताओं को सिर्फ डेढ़ घंटे ही बिजली सप्लाई मिल सकी। जिससे लोग गर्मी के चलते बेहाल हो गए। विभाग के अनुसार सुबह केबल में फाॅल्ट के चलते बंद रही जिसके बाद शेडयूल की कटौती फिर लोकल फाॅल्ट के कारण सप्लाई नहीं हो सकी।


कस्बा निवासी शिक्षक नेता अरविंद राजपूत का कहना है कि रोजाना कटौती से लोग परेशान हैं। सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक कृष्ण अवतार बाजपेई का कहना है कि दोपहर में बिजली नहीं मिल रही है।



जेई बोले- पनकी से मिलता है कटौती का शेड्यूल
बिजली कटौती के सवाल पर जेई विजय कुमार ने बताया कि कटौती का शेडयूल पनकी पावर हाउस से बनकर ही कोड के रूप में आता है। जिस प्रकार कोड प्राप्त होता है, उसी प्रकार की कटौती की जा रही है। वहीं कभी-कभी फाॅल्ट भी होते हैं, जिसके चलते सप्लाई बाधित हो जाती है। जिन्हें सही होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed