फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three passengers injured in auto overturn

Auraiya News: ऑटो पलटने से तीन यात्री घायल

Tue, 14 Mar 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three passengers injured in auto overturn
बिधूना। गांव बंथरा के पास मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एक ऑटो बिधूना से बेला जा रहा था। उसमें सात लोग बैठे थे। गांव बंथरा के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ऑटो से चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे ऑटो पलट गया। इससे बिधूना कोतवाली क्षेत्र रामनगर ककराघाट निवसी दीपू(30), पत्नी प्रीती व कन्नौज के कुंअरपुर निवासी आशीष कुमार(19) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य सवारियों को हल्की चोट आई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। चहां से दो लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया। घायल प्रीती ने बताया कि वह मायके ठठिया जा रही थी। बिधूना के भगत सिंह चैराहा के पास से ऑटो में सात लोग सवार हुए थे। हादसे के बाद ऑटो चालक भाग गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed