{"_id":"68584aab3624e5e1bd062936","slug":"three-interstate-smugglers-arrested-with-96-kg-ganja-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127715-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 96 किलो गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 96 किलो गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े
Sun, 22 Jun 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए गांजा तस्करों के संग शहर कोतवाली में एसपी व अन्य टीम।
- फोटो : पुलिस
औरैया। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुल के पास से आगरा व धौलपुर निवासी तीन अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा। वाहन की तलाशी में आठ बोरियों में भरा करीब 96 किलो 900 ग्राम गांजा मिला है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए गांजे की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर डीसीएम में आेडिशा से गांजा लेकर आगरा जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की।
एसपी अभिजित आर शंकर ने शहर कोतवाली में पकड़े गए तस्करों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस की टीम ने तड़के 3:50 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुल के पास घेराबंदी कर इटावा की ओर जा रही डीसीएम को पकड़ लिया।
विज्ञापन
वाहन की तलाशी में चालक आगरा नगला परमाल निवासी वेद सिंह, सह चालक राजस्थान धौलपुर लालोनी निवासी मिसपेंद्र व खलासी शिवदत्त को पकड़ा गया। उनके पास से आठ बोरियों में भरा 96 किलो 900 ग्राम गांजा पकड़ा गया।
पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह लोग ट्रांसपोर्ट के काम के साथ मुनाफा कमाने के लिए गांजा तस्करी का भी काम करते है।
उन्होंने कबूला है कि सस्ते दामों पर आेडिशा व अन्य जगहों से गांजा लाकर अधिक कीमत पर आगरा व अन्य शहरों में बेच देते हैं। वाहन में आेडिशा से कार्बन पाउडर लोड कराने के साथ वहीं से गांजा भी खरीदकर ला रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
इस मामले में एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। पकड़ा गया वाहन भी सीज कर दिया गया है।