{"_id":"57b74b314f1c1bfe136eb156","slug":"three-injured-in-car-accident-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला समेत तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला समेत तीन घायल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक को जेसीबी से हटाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उजलापुर के समीप एक भट्ठे के बाहर चारपाई पर बैठे ग्रामीणों को कार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार की शाम फफूंद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उजलापुर के समीप स्थित ईंट भट्ठा के बाहर सड़क किनारे ग्रामीण चारपाई पर बैठे बातें कर रहे थे। इसी दौरान तेजगति से आ रही कार के चालक के अनियंत्रित होने पर कार ने चारपाई पर बैठे ग्रामीणों को टक्कर मार दी। जिससे चारपाई पर सवार संजू कुशवाहा (30 वर्ष) पुत्र ब्रजकिशोर निवासी उजलापुर और कैलाश (50 वर्ष) पुत्र मेवालाल धोबी निवासी बावली कुठौंद जिला जालौन घायल हो गए। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इसकी दौरान एक अन्य महिला को भी कार ने टक्कर मारी। जिससे महिला भी घायल हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी का पीछा किया। लेकिन वह लोग गाड़ी रोकने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलते ही एसआई सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ के बाद घायल संजू कुशवाहा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। जबकि कैलाश को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
जहरीले कीड़े के काटने से बच्ची की मौत
सौंथरा अड्डा निवासी अनिल उर्फ दीवान केवट की पांच साल की बेटी लवली बीती रात घर पर लेटी थी। उसी समय जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। चिल्लाने पर परिजन जाग गए और उसे झाड़ फूंक कराई मगर हालत में सुधार नही हुआ। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे लवली ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से कोहराम मच गया।