फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three days of 1568, farmers bought seed

तीन दिनों में 1568 किसानों ने खरीदा बीज

Thu, 24 Nov 2016 11:59 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 24 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three days of 1568, farmers bought seed
केंद्रीय बीज भंडार पर बीज की खरीद करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी बीज की गोदामों पर शुक्रवार को भीड़ देखने को मिली। पुराने नोटों से बीज खरीदने वाले किसानों की संख्या पिछले दो दिनों की अपेक्षा अधिक रही। वहीं पंजीकरण कराने के लिए किसान बीज केंद्रों पर पहुंचे। पुराने 500 के नोट से बीज खरीदने की अनुमति के बाद से शुक्रवार की शाम तक जिले भर के 1568 किसानों ने बीज खरीदा। पंजीकृत किसानों को ही यह छूट मिलने से अन्य किसान मायूस दिखे।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से किसान खाद व बीज के लिए मायूस हैं। सरकारी बीज केंद्रों पर 500 रुपये से बीज खरीदने का आदेश होते ही किसानों की भीड़ उमड़ने लगी। 24 नवंबर की शाम तक जिले के सात ब्लाकों में केंद्रीय बीज भंडार के गोदामों पर किसानों ने बीज खरीदे। शुक्रवार को आखिरी दिन किसानों की सबसे ज्यादा संख्या बीज खरीदने पहुंची।  तीन दिनों में 500 के पुराने नोटों से 1568 किसानों ने बीज खरीदा। 730 किसानों ने एक-एक, 215 किसानों ने दो और 623 किसानों ने तीन-तीन बोरी बीज खरीदा। तीन दिनों में 1568 किसानों ने 3029 बोरी बीज की खरीद की। तीन दिनों में 94 लाख 50 हजार रुपये का बीज बिका। औरैया शहर में स्थित बीज केंद्र प्रभारी प्रदीप दोहरे ने बताया कि तीन दिनों में सबसे ज्यादा किसान बीज खरीद केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन



नहीं जाने दिया मौका
इकौरापुर निवासी किसान राम निवास एक बोरी बीज खरीदने शुक्रवार को शहर के केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों की समस्या को देखते हुए 500 रुपये के पुराने नोट से बीज खरीदने की छूट दी। इस छूट का समय और बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जितने की आवश्यकता, उतना खरीदा बीज
गंगदारपुर निवासी सतीश कुमार शुक्रवार की शाम बीज खरीदने पहुंचे। उन्होंने केंद्र प्रभारी को बताया कि उन्हें तीन बोरी बीज की आवश्यकता है। रुपये कम थे, इससे इधर उधर से इंतजाम कर बीज खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed