फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three bigha barn land vacated in Chamraua

Auraiya News: चमरौआ में खाली कराई गई तीन बीघा खलिहान की जमीन

Sat, 24 Aug 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three bigha barn land vacated in Chamraua
औरैया। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शनिवार को दिबियापुर थाना क्षेत्र की चमरौआ ग्राम पंचायत के मजरा अजब का पुर्वा में अभियान चलाया गया। यहां तीन बीघा खलियान की जमीन को सुरक्षित किया गया। इस जमीन पर बोई जा रही फसल व अवैध निर्माण को ढहाया गया। पुलिस व राजस्व टीम ने इस दौरान जमीन संबंधी दो विवादों को भी निस्तारित कराया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल नागेश चतुर्वेदी व जय प्रताप सिंह गौर ने पुलिस फोर्स के साथ गांव अजब का पुर्वा में शनिवार को पैमाइश कराई। खलियान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर घंटों मशक्कत चली। इस दौरान तीन बीघा खलियान की जमीन पर कुछ जगह नींव तो कुछ जगह फसलें उगी हुई पाई गईं, जिसे बुलडोजर से ढहाया गया।
विज्ञापन

पुलिस की पुख्ता तैयारी के बीच अवैध कब्जा करने वाले लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस दौरान जमीन के दो विवादों को आपसी सामंजस्य के जरिए निपटाया गया। वहीं, कब्जा करने वाले लोगों को हिदायत भी दी गई कि दोबारा अवैध कब्जा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लेखपाल नागेश चतुर्वेदी ने बताया कि तीन बीघा खलियान की जमीन को खाली कराया गया है। जमीन के दो विवाद भी निपटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed