{"_id":"6a285c10c068ac0f9b0fa7f5","slug":"three-arrested-for-snatching-mobile-phone-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146304-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मोबाइल फोन छीनने के आरोप में तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मोबाइल फोन छीनने के आरोप में तीन को पकड़ा
Wed, 10 Jun 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21 छिनैती के आरोपी सूरज। स्रोत:पुलिस
औरैया। दिबियापुर थाना पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाता रोड से दो बाल अपचारियों समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से छीना गया मोबाइल, तमंचा व वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया है।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव गपकापुर मढ़ैया निवासी सत्यम तिवारी कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी हैं। उसने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच जून को जब वह फफूंद चौराहे से गुंजन चौराहे की ओर जा रहे थे तभी ओवरब्रिज से उतरते वक्त बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस टीम को बदमाशों के पाता रोड पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कस्बा के मोहल्ला इंद्रनगर निवासी सूरज वाल्मीकि बताया जबकि जांच में दो नाबालिग निकले।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया। वहीं, बाल अपचारियों को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड में पेश गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।