{"_id":"65c3c6868c0e0608770ecc20","slug":"three-accused-arrested-while-taking-stolen-tractor-for-sale-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108397-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चोरी का ट्रैक्टर बिक्री करने ले जाते तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चोरी का ट्रैक्टर बिक्री करने ले जाते तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Feb 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। चोरी का ट्रैक्टर बेचने जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
एरवा टिकटा गांव निवासी राकेश बाथम ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने मंगलवार को एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर रात 10 बजे के करीब चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार व ट्रैक्टर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।पकड़े गए आरोपियों में इटावा जनपद के थाना चौबिया महाराजपुर निवासी शिवम यादव, सचिन व दीपक कुमार रहे। जिनके पास से चोरी का ट्रैक्टर समेत कार व एक तमंचा भी बरामद हुआ। मुख्य आरोपी सचिन ने बताया कि लोडर गिरवीं रखा था। जिसे उठाने के लिए ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कार से जोड़कर ट्रैक्टर को गांव से बाहर लाया गया था। एसपी चारू निगम ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। बरामद हुई कार को सीज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।