फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Threatened to kill the family members are taken on her wedding

मर्जी से शादी करने पर परिजन दे रहे मारने की धमकी

Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill the family members are taken on her wedding
एसपी को आदेश की प्रति देने जाते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के रजुआमऊ गांव में एक प्रेमी युगल ने करीब दो महीने पहले परिजनों की बिना मर्जी से भाग कर शादी कर ली। अब लड़की के परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर प्रेमी युगल ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय ने औरैया पुलिस को प्रेमी युगल की सुरक्षा करने का आदेश दिया है। प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी एसपी को देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 अछल्दा थाना क्षेत्र के रजुआमऊ गांव निवासी आसनी देवी ने बताया कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से गांव के ही राजीव सिंह कुशवाह से शादी की है। उसके परिजनों ने मेरे पति राजीव के ऊपर झूठा अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा उसके भाई पवन सिंह, जीजा हेमेंद्र सिंह निवासी इटावा हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे उसे व उसके पति को जान का खतरा है। उसने बताया कि ये लोग उसे कभी भी जान से मार सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसने उच्च न्यायालय में शरण ली और सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर उच्च न्यायालय ने औरैया पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। पीड़िता ने अपने पति के साथ एसपी से मुलाकात करके हाईकोर्ट के आदेश की प्रति देकर पति के ऊपर लगे झूठे मुकदमे वापस लेने व सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed