फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Threat, stir from SP's CUG number

एसपी के सीयूजी नंबर से मिल रही धमकी, हड़कंप

Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Threat, stir from SP's CUG number
औरैया। एसपी औरैया के सीयूजी नंबर से एसपी फतेहगढ़ समेत कई अधिकारियों व थाना प्रभारियों से अभद्रता के मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पीआरओ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एसपी ने एप का इस्तेमाल होने पर कई विदेशी कंपनियों को मेल भेज कर डाटा मांगा है।
विज्ञापन

एसपी औरैया का सीयूजी नंबर को किसी एप के माध्यम से हैक कर कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले आरोपी की औरैया पुलिस व स्वॉट टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी अभिषेक वर्मा खुद ही इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं। यहां तक की आरोपी की तलाशी को लेकर खुद भी साइबर पुलिस कर्मचारियों के साथ जुटे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में गुरुवार को एसपी के पीआरओ नीरज कुमार यादव ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 11 मई को इंटरनेट काल या किसी एप के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एसपी औरैया का पीआरओ नीरज यादव बनकर एसपी के सीयूजी नंबर से फोन कर एसपी फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद के तीन थानों में अभद्रता भी की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की पूरी सघनता से जांच की जा रही है। एप की कुछ कंपनियों से डाटा मंगाया गया है। इसमें कुछ कंपनियां अमेरिका की भी शामिल हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed