{"_id":"6749ff428672376fa70e600b","slug":"those-responsible-woke-up-after-the-death-of-seven-cows-auraiya-news-c-211-1-knj1003-119379-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात गोवंशों की मौत के बाद जागे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात गोवंशों की मौत के बाद जागे जिम्मेदार
विज्ञापन
एरवाकटरा। तीन दिन पहले गोशाला में सात गोवंशों की मौत के बाद जिम्मेदारों की आंख खुली है। लापरवाही पर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब वहां के बेजुबानों की देखरेख शुरू की गई है। बीमार गोवंशों का इलाज भी किया जा रहा है।
पिछले दिनों 26 नवंबर को एरवाकटरा ब्लॉक के उमरैन स्थित गोशाला में सात गोवंश मरे मिले थे। मामले में लापरवाही पाए जाने पर उमरैन पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी विनय यादव को निलंबित कर दिया गया था। ग्राम प्रधान प्रदीप शाक्य को भी नोटिस जारी किया गया था।कार्रवाई का असर यह हुआ कि उमरैन के पशुधन प्रसार अधिकारी रमेशचंद्र मिश्रा शुक्रवार सुबह गोशाला पहुंचे। गोवंशों के चारा और उसमें मिलाए गए दाने की हकीकत परखी। गोशाला के कई मवेशियों की जांच की। दो गोवंश बीमार मिले, उनका इलाज भी किया। गोशाला पहुंचे दो नए गोवंशों को नए टैग भी लगाए।
इनसेट--
कार्रवाई से ग्रामीण खुश
उमरैन निवासी सुभाष चंद्र, छुन्नू बाथम, रामसेवक, अखिलेश, टिल्लू, प्रमोद कुमार व पखंनगोई निवासी अमित कुमार, मोहित कुमार, सिलवट निवासी गिरीश चंद्र, उमेश चंद्र, सत्यवीर आदि ने उमरैन गोशाला में लापरवाही करने वालों पर हुई कार्रवाई को सराहा है। उम्मीद जताई है कि अब गोवंशों को उचित मात्रा में चारा और इलाज मिलने से असमय काल के गाल में जाने से बच जाएंगे।

इनसेट