फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   This time too Gail DAV captured the Champions Trophy

Auraiya News: चैंपियंस ट्रॉफी पर इस बार भी गेल डीएवी का कब्जा

Thu, 21 Aug 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
This time too Gail DAV captured the Champions Trophy
फोटो-20 एयूआरपी 38 ट्राफी के साथ विजेता टीम। संवाद - फोटो : ई रिक्शा पलटने से घायल बुजुर्ग।
दिबियापुर। डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर टूर्नामेंट (अंडर-14, 17 व 19) में लगातार दूसरी बार गेल डीएवी स्कूल ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा। इस स्पर्धा में डीएवी बबराला की टीम उप विजेता घोषित की गई।
विज्ञापन

गेल डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा विवेकानंद खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। इसमें लगभग 300 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और शतरंज में अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

क्रिकेट अंडर 17 में गेल डीएवी विजेता रहा। जबकि अंडर 14 में डीएवी बबराला विजयी रहा। शतरंज अंडर 14 तथा अंडर 17 में गेल डीएवी ने शानदार जीत दर्ज की। बालिका वर्ग अंडर 17 की ट्रॉफी डीएवी एनयूपीपीएल घाटमपुर के नाम रही। फुटबॉल अंडर 17 का खिताब गेल डीएवी के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन अंडर 17 तथा अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी फर्टिलाइज़र बबराला ने विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। बालिका वर्ग अंडर 14 तथा 17 में गेल डीएवी ने सबको पछाड़कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में कृष्णा गेल डीएवी तथा वासु वार्ष्णेय डीएवी बबराला विजेता रहे। एकल बालिका वर्ग अंडर 14 में मेधा शर्मा तथा अंडर 17 में मोही सिंह ने विजय प्राप्त की।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 200 मीटर दौड़ में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की तन्वी त्यागी, दिया कुमारी, क्षितिज, सात्विक, हर्षराज तथा एंजिल, तान्या तथा मिंजा ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डीएवी बबराला के खिलाड़ियों ने रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
बेस्ट एथलीट दिया कुमारी, हर्षराज गेल डीएवी तथा सौम्या यादव व अभिषेक डीएवी बबराला घोषित किए गए। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी पर इस वर्ष भी गेल डीएवी पब्लिक स्कूल का वर्चस्व कायम रहा।

उपविजेता टीम डीएवी बबराला रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सेंट फ्रांसिस फादर एंथनी ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। शिक्षक राजीव शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद व प्राचार्या दीपा शरण ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गेल इंडिया के पदाधिकारी, डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed