{"_id":"685aec8920de7439ad0eb2f0","slug":"this-time-42-lakh-saplings-will-be-planted-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127797-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इस बार रोपे जाएंगे 42 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इस बार रोपे जाएंगे 42 लाख पौधे
Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले को हरा-भरा बनाने के लिए मानसून सीजन में इस बार 42 लाख 70 हजार 460 पौधे रोपे जाएंगे। ये पौधे यमुना समेत अन्य नदियों के तटों पर लगाए जाएंगे।
इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया है। चयनित जमीन पर गड्ढों की खोदाई कर तैयारी की कवायद शुरू कर दी है।
औरैया जनपद को इस बार 42.70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पौधरोपण के लिए स्थान चयन के साथ गड्ढा खोदाई, कीटनाशक आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पौधों के उठान की व्यवस्था के लिए भी कहा है।
उन्होंने स्कूलों में आवश्यकता अनुरूप फलदार पौधारोपण लगवाने के बीएसए को निर्देश दिए। कहा कि जहां तक संभव हो पौधों के लिए अभिभावक भी बुलाएं लें, इससे वह अपने-अपने पौधों की देखभाल करेंगे और कोई भी पौधा नष्ट नहीं होने पाएगा। उन्होंने डिजिटल डायरी उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
ये है विभागवार पौधरोपण का टारगेट
प्रभागीय वनाधिकारी के मुताबिक जनपद में पौधरोपण के लिए 4270460 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें वन विभाग को 2300000, जल शक्ति विभाग को 15000, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 5000, ग्राम्य विकास विभाग को 1043000, राजस्व विभाग को 88000,पंचायती राज विभाग को 106000, नगर विकास विभाग को 20000, लोक निर्माण विभाग को 15000, कृषि विभाग को 209000, पशुपालन विभाग को 10000, सहकारिता विभाग को 4620, उद्योग विभाग को 12000, ऊर्जा विभाग को 9100, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 6000, बेसिक शिक्षा विभाग को 10000, उच्च शिक्षा विभाग को 19000, श्रम विभाग को 3400, स्वास्थ्य विभाग को 15000, परिवहन विभाग को 3200, उद्यान विभाग को 129000, रेशम विभाग को 27000, औद्योगिक विभाग 12000, रेलवे विभाग को 18000 , पर्यावरण विभाग को 174000 , आवास विकास विभाग को 5000, रक्षा विभाग 5000, गृह विभाग को 7140 पौधा लगाने का लक्ष्य है।