Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves stole two quintals of copper and oil from the transformer.

Auraiya News: चोरों ने ट्रांसफार्मर से दो क्विंटल तांबा व तेल किया पार

Fri, 20 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole two quintals of copper and oil from the transformer.
कुदरकोट (औरैया)। थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर चोरों बृहस्पतिवार की रात गांव वैवहा स्थित भट्टे के सामने 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को चोरों ने काट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके अंदर से करीब दो क्विंटल कॉपर कॉइल और 350 लीटर कीमती तेल चोरी कर ले गए। घटला के बाद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के करीब डेढ़ बजे 11 केवी वैवहा फीडर पर अचानक फॉल्ट ट्रिपिंग होने से उपकेंद्र पर तैनात परिचालक आशीष कुमार ने जांच के बाद सप्लाई दोबारा चालू कर दी। इसी बीच चोरों ने लाइन के जम्फर काटकर ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर के अंदर का तांबा और तेल निकाल लिया। सुबह करीब सवा सात बजे जब गांव निवासी सुनील शर्मा ने मौके पर ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त हालत में जमीन पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed