फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves attack two houses, two lakh stolen from one house

Auraiya News: दो घरों में चोरों का धावा, एक घर से दो लाख की चोरी

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves attack two houses, two lakh stolen from one house
फफूंद। मुरैना रामदत्त गांव में शुक्रवार की रात दो घरों में चोरों ने धावा बोला। एक घर में महिला के जागने पर चोर भाग गए, जबकि दूसरे घर से दो लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के मुरैना रामदत्त के नजदीक मल्लाह की मड़ैया निवासी लज्जाराम निषाद ने बताया कि वह शुक्रवार की रात पत्नी ममता देवी व बच्चों के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर सीढ़ी के सहारे घर के अंदर घुसे। चोर उनके कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर ले गए। बताया कि चोर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर गए थे।
विज्ञापन

सुबह जब पत्नी उठी तो कमरा बंद मिला। किसी तरह अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा पाया। बताया कि फरवरी माह में बेटे विवेक की शादी होनी है, उसी का गहने बनवा कर रखे थे। वहीं गांव निवासी हाकिम सिंह ने बताया कि देर रात उसके घर की छत से चोर नीचे उतरे थे। इसी बीच आहट पाकर पत्नी उमा देवी उठ गई। इस पर चोर भाग निकले। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि एक घर से चोरी हुई है। कुछ सामान घर से कुछ दूर पर पड़ा मिला है। पुलिस जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़ा कर रही है। मल्लाह की मड़ैया में हुई चोरी की घटना को लेकर लोगों ने कहा कि यदि पुलिस रात गश्त पर होती तो शायद चोरी न होती। लोगों का आरोप है कि पुलिस कुछ देर तो गश्त करती है, इसके बाद नजर नहीं आती है। चोरी की घटनाओं का खुलासा भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed