फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thief arrested along with six stolen bikes

Auraiya News: चोरी की छह बाइकों समेत चोर गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Thief arrested along with six stolen bikes
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर गपकापुर मड़ैया से कैंजरी रोड से एक संदिग्ध को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। संदिग्ध की पहचान पुर्वा सकटू निवासी शिवम राजपूत के रूप में हुई। जिसके पास से थाना फफूंद क्षेत्र से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर गपकापुर की मडैया के पास नहर बंबा के किनारे झाड़ियो से चार अन्य बाइकें व एक चेसिस बरामद हुई। बरामद कुल छह बाइकों में से एक थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर से, एक थाना रकाबगंज जनपद आगरा से चोरी की पाई गई।
विज्ञापन

शेष बाइकों की चेसिस के संबंध में जानकारी की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पिछले महीने थाना फफूंद के ग्राम सींगनपुर के पास एक खेत के पास से यह बाइक अपने साथी शिवम पाल निवासी कुतुबपुर थाना फफूंद के साथ मिलकर चोरी की थी। पिछले दिनों ही शिवम पाल जेल जा चुका है। वह दोनों दूर-दूर के जनपदों से अपने साथियों शिवम पाल, वासु कठेरिया के साथ बाइक की चोरी करके आशू निवासी हरचंदपुर के माध्यम से कबाड़ी हमीद निवासी टाकीज वाली गली अछल्दा रोड को बेचते हैं।
विज्ञापन

शिवम पाल ने कुछ गाड़ियां गपकापुर की मड़ेया तरफ नहर बंबा के किनारे झाड़ियों में डालकर छिपा रखी थी। इस बाइक को भी वहीं रखने जा रहा था। बाइक चोरी के मामले में पहले से जेल में बंद शिवम पाल, वासू कठेरिया, आशू दिवाकर, मोहम्मद हमीद पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी पर थाना फफूंद, थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर, थाना रकाबगंज जनपद आगरा व थाना दिबियापुर में मामला पजीकृत था। आरोपी को गिरफ्तारी के साथ न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा है। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से छह बाइकें बरामद हुई हैं, आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed