फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There will be a shortage of buses during the festival, making travel difficult.

Auraiya News: त्योहार पर खलेगी बसों की कमी, मुश्किल भरा होगा सफर

Sun, 05 Oct 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
There will be a shortage of buses during the festival, making travel difficult.
फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना होने के लिए खड़ी बसें। संवाद
औरैया। दीपावली त्योहार पर इस बार लोगों को बसों की कमी खलेगी। औरैया डिपो के बेड़े में शामिल 13 बसों की मियाद पूरी हो गई है। इससे वो चलन से बाहर हो गईं। इनकी जगह पर अभी तक डिपो को नई बसें नहीं मिली हैं। ऐसे में बसों की कमी त्योहारी सीजन में न सिर्फ अखरेगी बल्कि यात्रियों को सफर भी मुश्किल भरा होगा।
विज्ञापन

औरैया डिपो के बेड़े में 78 रोडवेज बसें शामिल थीं। इन बसों को यहां के विभिन्न रूटों पर चलाकर यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा था लेकिन डिपो के बेडे में शामिल 78 में 13 बसों की मियाद खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में इन बसों को रूट से हटा दिया गया। अब महज 65 बसें ही रह गई हैं। इससे डिपो में बसों की एकाएक कमी आ गई है लेकिन चलन से बाहर हुई बसों की जगह पर अभी तक नई बसें मिली नहीं हैं। ऐसे में सीमित बसों के जरिए इस बार करवाचौथ व दीपावली पर यात्री सफर करेंगे।
विज्ञापन

खासतौर पर महानगरों में नौकरी करने वाले लोग त्योहार पर घर लौटते हैं। डिपो की बसें उन्हें घर तक लाती हैं। त्योहार के मद्देनजर बसों का विशेष संचालन भी किया जाता है लेकिन इस बार बसों की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम रहेगी। सीमित बसों से त्योहारी सीजन में उमड़ने वाली भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाना आसान नहीं होगा। ऐसे में रूटों पर बसों की कमी भी खलेगी। यात्रियों को घंटों इंतजार का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी के सफर में यह कमी और ज्यादा परेशानी खड़ी करेगी हालांकि डिपो प्रशासन की ओर से निगम को बसों की डिमांड भेजी गई है। यदि त्योहार तक नई बसें मिल जाती हैं, तो यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
-----------------------
दिल्ली, आगरा, लखनऊ रूट अहम
त्योहार पर दिल्ली, आगरा व लखनऊ रूट पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ होती है। दिल्ली आगरा रूट पर तो हर साल 20 बसों को दौड़ाना पड़ता है। वहीं, लखनऊ व कानपुर रूट पर भी यात्रियों की भीड़ रहती हैं। यहां पर अन्य डिपो की बसें इस भीड़ का बेड़ा पार लगाती हैं।
------------------------
कार्यशाला में जुटाया गया बसों की मरम्मत का सामान
औरैया। दीपावली त्योहार पर बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो। सफर में खराबी की वजह से किसी बस के पहिए न थम जाए। इसे लेकर डिपो की कार्यशाला में मरम्मत का सामान पर्याप्त मात्रा में जुटा लिया गया है। यहां पर बीएस-6 बसों के लिए जरूरी एड ब्लू यूरिया के ड्रम मंगवाए गए हैं। चूंकि 25 से ज्यादा बसें बीएस-6 हैं। साथ ही साथ बैटरी, क्लच प्लेट व इंजन के पार्ट मंगवाए गए हैं। टायर भी बड़े पैमाने पर मगाए गए हैं।

--------
भेजी गई है डिमांड
नई बसों को लेकर डिमांड भेजी गई है। फिर भी 65 बसों का विशेष संचालन कराते हुए काफी हद तक त्योहार पर परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। यदि नई बसें मिल गईं तो और अच्छा रहेगा।
अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम डिपो

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना  होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना  होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed