फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was fierce fighting between the two sides, more than 12 people injured

Auraiya News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 12 से ज्यादा लोग घायल

Mon, 22 Jul 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was fierce fighting between the two sides, more than 12 people injured
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसमें पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी दिबियापुर भेजा। आजादपुर की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मारपीट की घटनाओं में पहली घटना सहार क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। जहां गांव निवासी रितिक व उसकी बहन शुभी ने दिबियापुर थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इसमें पीड़िता शुभि ने बताया कि वह अपने भाई रितिक के साथ बाइक से घर जा रही थी। तभी रास्ते में असेनी के पास छह लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की व रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

वही दूसरी घटना में दिबियापुर थाना क्षेत्र के आजादपुर गांव में शनिवार की शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें पिता, बेटी समेत छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना में दूसरे पक्ष के भी चार लोग घायल हुए। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया भाई बहन के साथ हुई मारपीट व रुपये छीनने की घटना की जांच की जा रही है। वहीं दो पक्षों के बीच हुए आपसी झगड़े में पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां सभी घायलों को अस्पताल लाकर उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा है। जिसमें धर्मवीर सिंह, शिवम कुमार, सनी कुमार, कमलेश उर्फ कमल सिंह निवासीगण आजादपुर थाना दिबियापुर के नाम शामिल हैं। बताया कि इन सभी को पुलिस ने रविवार को भियांपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


-------------
दो दिन से लापता व्यापारी का सुराग न मिलने से परिजन परेशान
औरैया । बीते दो दिन से दिबियापुर नगर के मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी नीलू अचानक घर से लापता हो गए। लापता हुए व्यापारी की पत्नी मंजू सिंह राठौर ने दिबियापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर दो दिन बाद अभी तक व्यापारी का पता न चलने से घर वाले खासे परेशान हैं। रविवार मुहल्ला निवासी पूर्व सभासद शैलेंद्र अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, सोनी आदि के साथ थाने पहुंचकर परिजनों ने थाना प्रभारी से जल्द से जल्द व्यापारी को खोजने की बात रखी। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया की व्यापारी की खोजबीन के लिए टीम लगी हुई है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed