{"_id":"685c423e93230647780f96b7","slug":"there-was-a-stir-after-seeing-an-unclaimed-suitcase-at-the-intersection-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127877-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चौराहे पर लावारिस सूटकेस देख हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चौराहे पर लावारिस सूटकेस देख हड़कंप
Thu, 26 Jun 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बुधवार की सुबह जालौन चौराहे पर भारी भरकम सूटकेस लावारिस हालत में रखा देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बाद में सूटकेस का मालिक वहां पहुंचा और सॉरी बोलते हुए उसे ले गया।
सुबह करीब 10 बजे चौराहे पर सड़क किनारे एक नीले रंग का बड़ा सूटकेस लावारिस हालत में रखा था। यह देख आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में अटकलें शुरू हो गईं।
विगत दिनों अलग-अलग शहरों में हुईं कुछ घटनाओं में सूटकेस में बरामद हुए शवों को लेकर लोग उसे खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तभी सूटकेस वाला भी पहुंच गया। उसने बताया कि वह बाहर से लौट रहा है। परिवार में गमी हो जाने से वह जल्दी में यहां सूटकेस छोड़कर चला गया था।
इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि बस से उतरी एक सवारी गमी की सूचना पर हड़बड़ाहट में सूटकेस छोड़कर चली गई थी। बाद में उसे याद आई तो आकर सूटकेस ले गया।