{"_id":"65550a9faff4f609d1013c19","slug":"there-was-a-rush-to-get-a-seat-in-the-bus-on-bhai-dooj-auraiya-news-c-211-1-aur1001-5277-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाई दूज पर बस में सीट पाने की रही आपाधापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाई दूज पर बस में सीट पाने की रही आपाधापी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। दीपावली त्योहार को लेकर 20 नवंबर तक डिपो की बसों के विशेष संचालन की तैयारी बुधवार को धरी की धरी रह गईं। भाई दूज पर सवारियों का लोड दो गुना होने पर लोगों ने बसों में खड़े होकर सफर किया। पूरे दिन डिपो में बस पकड़ने से लेकर सीट पाने की जद्दोजहद चलती रही।
भाईदूज पर्व पर भाई का तिलक करने के लिए लोग निजी वाहनों से लेकर रोडवेज डिपो व ट्रेनों से निकले। डिपो की तैयारी के तहत बुधवार को बेड़े में शामिल सभी 70 बसें ऑनरूट रहीं। कानपुर, लखनऊ व आगरा जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। चालक-परिचालकों से मिले संदेशों के आधार पर आठ बसें अतिरिक्त चलीं। इसके अलावा बसों की कमी देखने को मिली।
डिपो के बाहर भारी संख्या में यात्री बसों के लिए इंतजार करते नजर आए। बस आने के बाद भीड़ लगातार चढ़ने की जद्दोजहद करती रही। डिपो के बाहर खड़ी हुई प्रत्येक बसों में यात्री खचाखच भरे नजर आए। कई यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया। वहीं यात्रियों की भीड़ भाड़ को देखते हुए बसों के चालक-परिचालक से लेकर डिपो के कर्मचारी बाहर सड़क पर व्यवस्थाओं को ठीक करने में जुटे रहे। एआरएम अपर्णा मीनाक्षी व वरिष्ठ लिपिक आरएन दुबे लगातार बसों को जांचते भी रहे।
विज्ञापन
रोजाना के मुकाबले बुधवार को यात्रियों का लोड दोगुना रहा है। सुबह से शाम तक भारी संख्या में यात्री रहे। जिन्हें किसी तरह से गंतव्य तक रवाना किया गया। आठ अतिरिक्त बसें भी रवाना की गई। यात्रियों को परेशानी न हो इसे लेकर पूरा प्रयास किया गया। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया रोडवेज डिपो।
-- -- -- -- -- -
फोटो-12- ऑटो में बैठकर जाते यात्री। संवाद
डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया
बिधूना। भाई दूज पर बहनों को अपने भाईयों के घर पहुंचने के लिए ऑटो से लेकर अन्य प्राइवेट वाहनों को सहारा लेना पड़ा। अधिक सवारियां होने पर ऑटो चालकों ने किराये को लेकर मनमानी भी की। बिधूना से बेला, रुरुगंज, रामगढ़ दिबियापुर जाने के लिए 15-20 रुपये किराए की जगह पर 30 से 40 रुपये वसूला।
बुधवार को भाई दूज पर बहनें सुबह से मुख्य चौराहे पर जुटना शुरू हो गईं। रोडवेज बसों के साथ प्राइवेट बसों व अछल्दा, एरवाकटरा, दिबियापुर, रामगढ़, बेला, रुरुगंज, कुदरकोट, इंदरगढ़, कैथावा, सहार आदि जगहों पर न जाने पर सवारियों को ऑटो का सहारा लेना पड़ा। पर्व होने पर सवारियों की संख्या ज्यादा देख ऑटो चालकों ने भी मनमानी दिखाई। मुख्य चौराहे पर यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। यातायात प्रभारी बिधूना देवेन्द्र कुमार जगह जगह पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी जांचने में जुटे रहे।