फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was a problem in the engines of goods train and North East Express, five trains were stranded for six hours

Auraiya News: मालगाड़ी व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, छह घंटे खड़ी रहीं पांच ट्रेनें

Wed, 04 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 04 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was a problem in the engines of goods train and North East Express, five trains were stranded for six hours
फफूंद स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनें। - फोटो : फफूंद स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनें।
दिबियापुर/कंचौसी। कंचौसी स्टेशन के पास घसा का पुर्वा में बुधवार को पहले मालगाड़ी फिर डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। इससे बिझाई गांव के पास दो व फफूंद स्टेशन पर तीन ट्रेनें रोकीं गईं।
विज्ञापन

शाम को कानपुर से मंगाए गए दूसरे इंजन के जरिए डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को करीब छह घंटे बाद रवाना किया। ऐसे में अन्य जगहों पर खड़ी पांच ट्रेनों के मुसाफिर भी करीब छह घंटे तक हलकान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को एक मालगाड़ी एफसीआई का सामान लादकर चंदारी डिपो को जा रही थी। घसा का पुर्वा के पास अचानक मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आई गई। इससे मालगाड़ी बीच ट्रैक पर खड़ी हो गई। इसकी सूचना लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इससे रेलवे विभाग में खलबली मच गई। ऐसे में ट्रैक पर आ रहीं अन्य ट्रेनों को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 12 बजकर 30 मिनट पर डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को कंचौसी स्टेशन से करीब दो किमी. पहले रोका गया। इसके बाद ट्रैक पर खड़ी खराब मालगाड़ी को हटाने के लिए इस ट्रेन के इंजन को वहां पर भेजा गया, लेकिन कुछ देर बाद मालगाड़ी का इंजन ठीक हो गया और उसे आगे रवाना कर दिया गया। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस का इंजन वापस भेज दिया गया।
उधर, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को इंजन लौटा तो उसे ट्रेन से जोड़ा गया, लेकिन इंजन में खराबी आ गई। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। इस कारण से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की डाउन लाइन पूरी तरह से बाधित हो गई। इस दौरान फफूंद स्टेशन पर लूप लाइन पर लगभग पौने एक बजे डाउन मूरी एक्सप्रेस, प्लेटफार्म दो पर सीमांचल एक्सप्रेस व प्लेटफार्म चार पर डाउन महानंदा एक्सप्रेस खड़ी हो गईं। वहीं बिझाई के पास डाउन नेताजी एक्सप्रेस व झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस खड़ी हो गईं।
इसकी जानकारी पाकर कानपुर से आए अधिकारी कर्मचारी घंटों मशक्कत करते रहे। इस दौरान ट्रेन के पायलट और तकनीकी स्टाफ ने इंजन को अलग कर कंचौसी स्टेशन पहुंचाया। बीच ट्रैक पर फंसी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को साढ़े पांच बजे झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पीछे से धक्का लगाकर कंचौसी रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर खड़ा किया गया।
नार्थ ईस्ट के कंचौसी स्टेशन पहुंचाने के बाद सबसे पहले झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पांच घंटे बाद लूप लाइन से धीमी गति से रवाना किया गया। इसके बाद सीमांचल, मुरी व महानंदा ट्रेनों को रवाना किया गया।
शाम छह बजे के बाद दूसरा इंजन लगाकर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को कानपुर की ओर रवाना किया गया। उधर, स्टेशन अधीक्षक कंचौसी दरबारी कुमार ने बताया कि मालगाड़ी व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आई थी। जिस कारण ट्रेनों के संचालन में बाधा रही।

हलकान दिखे मुसाफिर
दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर मालगाड़ी व एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी आने से करीब छह ट्रेनों के मुसाफिर हलकान हुए। ट्रेनों के खड़े होने से गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। इस दौरान परेशान यात्री स्टेशन मास्टर कक्ष व पूछताछ कार्यालय में बार- बार ट्रेन संचालन की जानकारियां लेते नजर आए।
सीमांचल एक्सप्रेस में बच्चे की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती
दिबियापुर। कंचौसी स्टेशन के पास डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के इंजन और डिब्बे में तकनीकी खराबी होने के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस में सवार दिल्ली से बिहार के जिले पूर्णिया जा रही एक महिला के मासूम बच्चे की गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई। यात्रियों ने आनन-फानन में उसे ट्रेन के डिब्बे से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।


दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आई थी। दूसरे इंजन से नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इससे इस रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
- अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इलाहाबाद मंडल।
ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर घायल, नहीं हुई पहचान

दिबियापुर। बुधवार की सुबह कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास ऊंचाहार एक्सप्रेस से एक अज्ञात यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया।

वहां डाॅक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरपीएफ की जांच में उसकी जेब से एक पैन कार्ड मिला, जिसमें अरुण कुमार नाम लिखा है। घर का पता न होने से समाचार लिखे जाने तक घायल यात्री की पहचान नहीं हो सकी थी। न ही परिजन की जानकारी हो पाई। आरपीएफ जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed