{"_id":"6536b9dae0cfd1c79609281c","slug":"there-is-no-money-in-gram-panchayats-and-development-work-remains-incomplete-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4470-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ग्राम पंचायतों में पैसा नहीं विकास कार्य पड़े अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ग्राम पंचायतों में पैसा नहीं विकास कार्य पड़े अधूरे
Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
फफूंद। ग्राम पंचायतों के खातों में पैसा नहीं होने से छह महीने से विकास कार्य ठप हैं। गांवों की टूटी-फूटी नालियों की भी मरम्मत नहीं हो पा रही है। वहीं काम न होने के कारण ग्रामीणों से रोज-रोज मिल रहे तानों से प्रधान परेशान है। प्रधान संगठन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर ग्राम पंचायतों को विकास के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
ब्लॉक भाग्यनगर के ग्रामीण इलाकों की इस वक्त दशा बेहद खराब है। गांव पंचायत के खाते में छह माह से केंद्रीय वित्त की किस्त नहीं आने से सारे काम रुके हुए हैं। पैसा नहीं होने से यह हालत हो गई है कि छोटे कामों और टूटी-फूटी नालियों, खड़ंजे की मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं। जिससे ग्रामीण प्रधानों पर काम नहीं कराने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए छोटा मोटा काम कराया जा रहा हैं।
ब्लॉक भाग्य नगर के अखिल भारतीय प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, खानपुर फफूंद प्रधान अशोक चक, रूरुआ फफूंद प्रधान लाखन सिंह, सल्हापुर प्रधान उमेश चंद्र कुशवाह, दसरौरा प्रधान विनय चंद्र कुशवाह, प्रधान पीपरपुर अशोक यादव, प्रधान लहोखर चंद्रभान सिंह भाऊ, दखलीपुर प्रधान मोहित सिंह, प्रधान परघईपुर राकेश यादव, रानीपुर प्रधान रीता देवी, प्रधान मुढ़ी स्नेहलता, प्रधान फ तेहपुर बेनी मोहम्मद वसीम, प्रधान देवरपुर पिंकू यादव आदि ने बताया की छह माह से केंद्रीय वित्त की कोई किस्त नहीं आई है। जिससे गांव में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। राज्यवित्त में भी कम पैसा मिल रहा है। जिसमें हैंडपंप दुरुस्तीकरण, केयर टेकर, पंचायत सहायक, प्रधान मानदेय और स्टेशनरी आदि का खर्च ही पूरा नहीं हो रहा है। मनरेगा से कुछ पक्के काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर केंद्रीय वित्त की धनराशि पंचायतों में भेजने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ अतुल यादव ने बताया की जल्द ही धनराशि पंचायतों में आने की संभावना है। पैसा आते ही तेजी से विकास कार्य कराए जायेंगे।