फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There is a ship named Gurunanak, which descends across ...

गुरुनानक नाम जहाज है, जो चढ़े सो उतरे पार ......

Mon, 30 Nov 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
There is a ship named Gurunanak, which descends across ...
फोटो 30एयूआरपी06- गुरुद्वारे में कीर्तन के दौरान मौजूद महिलाएं - फोटो : AURAIYA
औरैया। गुरु नानक देव के 551वां प्रकाश पर्व सिख समाज के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने गुरुद्वारा में शबद कीर्तन, गुरबाणी पाठ व लंगर का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से भव्य सजावट भी गई।
विज्ञापन

सिख समाज के लोगों द्वारा गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाने को लेकर एक सप्ताह से उत्साह देखने को मिल रहा था। गुरु सिंह सभा के सचिव जगदीप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर इस बार प्रभात फेरी का आयोजन नहीं किया जा सका है। हालांकि गुरुद्वारे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया कि प्रकाश पर्व पर समाज के लोगों को उनके सिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। गुरु नानक देव ने लोगों को प्रेम और भाईचारे का मार्ग सिखाया है। उनकी सीख का पालन कर हम अमन-चैन भरा जीवन जी सकते हैं। प्रकाश पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए यही हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन

गुरुमीत कालड़ा, हरमिंदर सिंह बावला ने बताया कि गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले अखंड पाठ का समापन किया गया। शाम के समय लंगर का आयोजन हुआ। साथ ही गुरुद्वारे में गुरबाणी कीर्तन और पाठ का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगदीप सिंह, बलवीर सिंह, सरबजीत सिंह, अनमोन, गगन, मुस्कान, शिल्पी, सिमरन, प्रीति, रिंकू, हैप्पी आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed