{"_id":"685846b7fccf80ea1a0c7249","slug":"there-are-huge-potholes-on-the-roads-in-ghasara-and-kanchausi-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127723-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घसारा और कंचौसी में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घसारा और कंचौसी में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे
Sun, 22 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
घसारा-अछल्दा मार्ग पर गड्ढा।
- फोटो : कार्यक्रम में मौजूद सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव व बदायूं सांसद आदित्य यादव व अन्य।
औरैया/कंचौसी। घसारा और कंचौसी में सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। कहीं बीचों-बीच बड़े गड्ढे हो गए हैं तो कहीं कई किमी. तक गिट्टी नहीं बची।
बरसात में इन सड़कों पर पानी भरने से कीचड़ भी फैल गया है। ग्रामीणों ने डीएम से इन सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। अछल्दा ब्लॉक का घसारा गांव जिले में सर्वाधिक आबादी वाले गांव में गिना जाता है। यहां से अछल्दा की दूरी करीब सात किमी. है।
ग्रामीणों को अछल्दा कस्बे से जोड़ने के लिए नहर बाजार सब्जी मंडी से घसारा तक दशकों पहले संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान मिट्टी व गिट्टी लदे डंपर निकलने से यह संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
गिट्टी व डामर का नामोनिशान तक नहीं बचा है। बारिश होने से यह सड़क पूरी तरह कीचड़ से सराबोर है और पानी भर गया है। इससे यहां पैदल चलना तक मुश्किल है।
कंचौसी संवाद के मुताबिक औरैया जाने वाली प्रमुख सड़क पर तिराहे के समीप बीचोंबीच बड़ा गड्ढा होने से बाइक सवार व आम राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। बीते साल भी इसी जगह गड्ढा होने पर ग्राम प्रधान व समाजसेवियों ने लिखित रूप से शिकायत की थी। जिसके बाद गड्ढे को भरकर सड़क दुरुस्त की गई थी।
विज्ञापन
अब दोबारा इस सड़क पर स्थिति जस की तस हो गई है। स्थानीय निवासी चतुर सिंह पाल, अंकित राठौर,पंकज राठौर का कहना है कि रात में डंपरों व बड़े वाहनों के आवागमन से सड़क बदहाल हुई है। ग्रामीण गड्ढे में गिर जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।