फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Then the storm-water stopped

फिर आंधी-पानी ने मचाई तबाई

Sun, 06 May 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 06 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Then the storm-water stopped
आंधी में कुछ इस तरह से उड़ गई चारपाई। - फोटो : amarujala

औरैया। जिले भर में एक बार फिर तेज आंधी और बारिश ने किसानों को दहला दिया। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रविवार की देर शाम एकाएक बीहड़ी क्षेत्र से उठी आंधी देखते ही देखते पूरे जनपद भर में फैल गई। आंधी के साथ औरैया शहर समेत ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश भी शुरू हो गई। कुल बारिश 3.3 एमएम और आंधी की तीव्रता 10 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से मौसम विभाग के अनुसार बताई गई। किसानों का अब भी जो कटा हुआ गेहूं गट्ठर के रूप में पड़ा था वह भी पानी में भीग कर खराब हो गया। इधर तेज आंधी से लोगों का गृहस्थी का सामान भी हवा में उड़कर कहीं का कहीं पहुंच गया। शहर समेत ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। दर्जनों तार टूटकर गिर गए। पेड़ गिरने की खबर भी मिल रही हैं।  

विज्ञापन


  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छह मई को तेज हवाओं के साथ आंधी के आसार थे। जिसका असर रविवार की शाम लगभग चार बजे देखने को मिला। हालांकि मौसम विभाग के आसार पूरी तरह सफल होते नहीं दिखे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान दोपहर दो बजे 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस ही रहा। वहीं सुबह के समय हवाएं तीन से चार किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूरब दिशा की ओर चलीं।  शाम के समय यह हवाएं आठ से 10 किलो मीटर की रफ्तार से चलीं। जिस कारण शाम के समय पीली आंधी देखने को मिली। हालांकि इसका असर जिले के कुछ हिस्सों में रहा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश रही। जबकि जिले का कई हिस्से में पानी नहीं बरसा। आंधी का एहसास रहा।
विज्ञापन


  रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे बीहड़ी क्षेत्र अयाना के अलावा फफूंद, पाता दिबियापुर, अछल्दा, बिधूना,अजीतमल, रुरुगंज,कंचौसी आदि समेत पूरे जनपद में आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। बारिश देखने को मिली। जब कि अन्य शहरों व कस्बों में मौसम सुहाना होने पर लोगों को गर्मी से निजात मिली। इधर फफूंद और पाता क्षेत्र के किसान गेहूं के गट्ठर सूख जाने की राह देख रहे थे पर तेज आंधी और बारिश ने किसानों का पूरा समीकरण ही बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed