फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man shot the victim , referred

युवक को मारी गोली, रेफर

Mon, 23 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man shot the victim , referred

फफूंद- मुरादगंज मार्ग पर नगला पाठक बंबे के समीप हमलावरों ने युवक को गोली मार कर लहूलुहान कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। परिजनों ने उसे सीएचसी भर्ती कराया।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाने में दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है।

 
ग्राम नगला पाठक निवासी सुधाकर मिश्रा अपने गांव से फफूंद आ रहे थे। वह नगला पाठक बंबा पुलिया के पास पहुंचे, तभी घात लगाए बैठे विकास कुंज दिबियापुर निवासी राजीव अवस्थी व संजीव अवस्थी ने दो अन्य साथियों के साथ सुधाकर को घेर लिया।
विज्ञापन


कहासुनी होने पर हमलावरों ने सुधाकर को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही सुधाकर रोड पर गिर गया।
दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को आते देख हमलावर फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी ली। सीओ अजीतमल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक के भाई ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed