{"_id":"5783ea524f1c1b117a13de3f","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanged-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मृतक के दरवाजे पर लगी भीड़ एवं मौजूद पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। शास्त्री नगर में रविवार की देर रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर अपमानित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने एवं पत्नी के सामने ही युवक द्वारा फांसी पर लटककर आत्महत्या का आरोप लगाया। रात में मृतक के परिजनों एवं ससुरालियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप एवं हाथापाई भी हुई। परिजनों ने पूरी रात शव को नहीं उठने दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
शास्त्री नगर निवासी ताराचंद्र उर्फ बड़े लल्ला ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्र सुरजीत सिंह का विवाह 11 मार्च 2016 को संजय नगर दिबियापुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री सुमन के साथ हुआ था। संजय रेल ओवर ब्रिज के नीचे समोसे की दुकान लगाता था। शादी के बाद से ही वीरेंद्र सिंह, उनके पुत्र दीपू, पारस उर्फ बनारसी व संगम व पुत्री सुमन उसके परिवार के साथ अमर्यादित आचरण करने लगे।
विज्ञापन
सुरजीत सिंह पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगे। 10 जुलाई को भी ससुरालियों ने सुरजीत सिंह के साथ पिता ताराचंद्र एवं मां को अपमानित किया। माता-पिता के साथ मारपीट भी की। ससुरालियों ने कई बार कहा कि यदि अपने माता पिता को छोड़ नहीं सकते तो हमें मुंह मत दिखाना। इससे तो अच्छा है कि तुम मर जाओ। आरोप लगाया कि रविवार की रात सुरजीत ने अपनी पत्नी के सामने ही फांसी पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
उन लोगों को तब जानकारी हुई जब सुरजीत को खाने के लिए बुलाया। तब सुमन ने बताया कि सुरजीत ने फांसी लगा ली है। यदि सुमन पहले बताती तो सुरजीत की जान बचाई जा सकती थी। रविवार को पूरी रात परिजनों ने सुरजीत के शव को नहीं उठने दिया। सुबह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर परिजनों ने शव उठने दिया। थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।