{"_id":"585c1fce4f1c1b774fe3b7fa","slug":"the-young-man-killed-in-a-freak-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":" केबिल के करंट से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल के करंट से युवक की मौत
औरैया
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मृतक के घर में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव कैथावा में बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर की केबिल ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत पर कोहराम मच गया। युवक के पिता ने गांव के ही लोगों पर शराब पिलाकर जबरन ट्रांसफार्मर पर चढ़ाने का आरोप लगाया है।
कैथावा निवासी राजकीय बीज भंडार में कैशियर के पद पर तैनात नरेंद्र सिंह सेंगर का पुत्र रजवेंद्र (24) प्राइवेट तौर पर बिजली का काम करता था। बुधवार की दोपहर वह गांव में रखे ट्रांसफार्मर पर केबिल जोड़ने के लिए चढ़ गया। केबिल जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के पिता नरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के केबिल टूट गई थी। इन्होंने बेटे को शराब पिलाकर जबरन ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया। करंट लगने से बेटे की मौत हो गई। वहीं थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।