फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man in broad daylight on the firing, panic

युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग, दहशत

Fri, 26 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 26 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The young man in broad daylight on the firing, panic
सदर कोतवाली के गुरुहाई मोहल्ला में अज्ञात हमलावरों ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता पर रायफल से फायर झोंक दिया। जान बचाने के लिए कार्यकर्ता घर में घुस गया। हमलावरों घर के दरवाजे पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी व सदर इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी की। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम गुरूहाई मोहल्ला निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता अंकुर शुक्ला अपने घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान करीब आधा दर्जन हमलावर असलहों से लैस होकर आए और अंकुर से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फायर झोंक दिया। फायर होते देख वह घर में घुस गया। हमलावरों ने करीब पांच-छह राउंड फायरिंग करते की और अंकुर को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुभाष अत्री व इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दिन-दहाड़े हुई फायरिंग से मोहल्ले में दहशत व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चप्पे पर तैनात हो गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। एएसपी विपुल कुमार ने बताया कि दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हमलावरों के गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। फिलहाल अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed