फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man gave up his life for refusing to drink alcohol

औरैयाः शराब पीने से मना करने पर युवक ने दे दी जान

Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The young man gave up his life for refusing to drink alcohol
मृतक के घर पर गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। थाना क्षेत्र के उजीतीपुर में गांव के बाहर स्थित एक मंदिर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आशंका जताई कि गुरुवार रात शराब पीने से मना करने पर नाराज होकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

उजीतीपुर निवासी नीरू उर्फ कुलदीप दोहरे (30) पुत्र स्व. रामनरेश मेहनत मजदूरी करता था। मां कुसुमा देवी ने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था। गुरुवार रात उसे शराब पीने से मना किया गया था। इसके बाद वह देर शाम घर से निकल गया और रात में घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव के बाहर बने एक मंदिर परिसर में उसका शव गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि अविवाहित युवक शराब का लती था और शराब पीने से मना करने पर ऐसा कदम उठाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed