{"_id":"627ea5dd653e762f6e6cd214","slug":"the-woman-s-hair-was-pulled-on-the-pretext-of-asking-the-way-auraiya-news-knp6966252115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने महिला के बाले खींच ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछने के बहाने महिला के बाले खींच ले गए बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
औरैया। शहर में बाइकर्स गैंग के बदमाशों के फर्राटा भरने से आम लोगों की नींद उड़ी है। गुरुवार शाम पता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाश महिला के बाले खींच ले गए।
दयालपुर की पीपरी गली निवासी श्रीदेवी पत्नी जसवंत जरूहौलिया रोड के किनारे स्थित खेतों पर गुरुवार शाम काम कर रहीं थीं। तभी बाइक से पहुंचे दो युवकों ने जरूहौलिया जाने का रास्ता पूछा। इस पर श्रीदेवी ने खेत पर काम करते-करते उन्हें रास्ता बता दिया। इस पर बदमाशों ने उनसे आवाज न सुनाई देने की बात कह पास आकर बताने को कहा।
जब श्रीदेवी बाइक सवार युवकों के पास पहुंचकर रास्ता बता रहीं थीं तभी बाइक पर पीछे की सीट पर बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके कानों से बाले खींच लिए। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती कि बाइकर्स गैंग के बदमाश भाग गए। पीड़िता ने बताया कि यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उससे घटना की जानकारी ली और चले गए। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह की कोई घटना नहीं है, पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।