फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The woman died after being bitten by a wild animal

Auraiya News: जंगली जानवर के काटने से हुई थी महिला की मौत

Sat, 24 Jan 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The woman died after being bitten by a wild animal
फोटो-10- राम दुलारी का फाइल फोटो।
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में हुई महिला के साथ हुई घटना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव जगन्नाथपुर निवासी राम दुलारी (75) पर बृहस्पतिवार की रात जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। उनके चेहरे को जानवर ने बुरी तरह नोच लिया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह उनके न उठने पर पड़ोसी कल्लू ने दीवार से झांक कर देखा तो जमीन पर उनका शव खून से सना पड़ा दिखा। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर ग्रामीण अंदर पहुंचे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस कबर बिज्जू नाम का आदमखोर जानवर के काटने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम के बाद महिला का पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी आरके राठौर ने बताया कि जानवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed