फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The water cooler installed in CHC is faulty

Auraiya News: सीएचसी में लगा वाटर कूलर खराब

Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The water cooler installed in CHC is faulty
सीएचसी में गर्म पानी देता है यह वाटर कूलर। - फोटो : सीएचसी में गर्म पानी देता है यह वाटर कूलर।
दिबियापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वाटर कूलर और हैंडपंप खराब होने से मरीजों व तीमारदारों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां लगा आरओ भी गर्म पानी दे रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी का वाटर कूलर जहां कुछ दिनों से बंद पड़ा है तो गेट के पास लगा हैंडपंप भी खराब हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को दवा खाने या प्यास बुझाने के लिए बाहर से पानी की तलाश करनी पड़ती है। तीमारदार अजय बाबू का कहना है कि हैंडपंप पहले से खराब पड़ा है। अब कुछ दिनों से वाटर कूलर भी खराब है। इससे लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों को 20 रुपये में बाहर दुकानों से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने कहा कि ज्यादा वोल्टेज आने से वाटर कूलर खराब हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक से बात की गई है। जल्द ही वाटर कूलर ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
थाने में वाटर कूलर न होने से फरियादी परेशान

थाने में तैनात लोग तो बाहर से आरओ का पानी और बोतल मंगाकर प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन थाने पहुंचने वाले फरियादियों के लिए वाटर कूलर तक नहीं लगा है। दिबियापुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, एनटीपीसी, गेल जैसे संस्थान हैं। यहां अधिकारियों का भी आना जाना-लगा रहता है। कुछ वर्ष पहले वाटर कूलर लगा था, लेकिन इसके खराब होने से उसे हटवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी फरियादियों के लिए गर्मी में आरओ के पानी की केन मंगवा देते हैं। लेकिन वह भी जल्द खत्म हो जाती है। लोगों ने जल्द वाटर कूलर की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed