{"_id":"82ae9cc90618d7a774efe54850738a07","slug":"the-villagers-took-possession-on-the-street-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 23 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल तिराहा से पुरानी दिबियापुर गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पुरानी दिबियापुर के ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
उन्होंने थाना पुलिस तथा ग्राम पंचायत उमरी के प्रधान को पत्र देकर बाबा परमहंस नगर मोहाल में बन रहे दो मकानों के स्वामियों द्वारा अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया और दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
पुरानी दिबियापुर गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि दिबियापुर से गांव तक मुख्य संपर्क मार्ग पर दो भवन स्वामी सड़क पर पांच-छह फीट तक अवैध कब्जा कर रहे हैं। इससे बड़े वाहन तो दूर छोटे वाहनों को भी निकलने में परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने लिखित जानकारी दिबियापुर पुलिस एवं प्रधान को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि आम रास्ते पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन