{"_id":"6833612efb127aee2901297e","slug":"the-villagers-themselves-are-dumping-garbage-the-existence-of-the-pond-is-in-danger-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126477-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांव वाले ही डाल रहे कचरा, तालाब का अस्तित्व संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांव वाले ही डाल रहे कचरा, तालाब का अस्तित्व संकट में
Sun, 25 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 25 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
तालाब में लगा कूड़े का ढेर।
- फोटो : तालाब में लगा कूड़े का ढेर।
रुरुगंज। बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरवा पीताराम में शिव मंदिर स्थित तालाब देखरेख के अभाव में अस्तित्व खो रहा है। तालाब में भरे गंदे पानी की बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। तालाब में कूड़ा-कचरा भरा है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
तालाब में आसपास रहने वाले लोग प्लास्टिक, पॉलिथीन और कचरा डाल रहे हैं। इससे तालाब गंदगी से भरा पड़ा है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी लगातार लोग कूड़ा कचरा तालाब में ही फेंक रहे हैं। कभी कभार सफाई कर्मी भी गांव की नालियों का कूड़ा कचरा निकालकर तालाब किनारे डाल देते हैं।
गांववासी मुकेश कुमार, हर्ष सोनी व राम प्रकाश आदि ने बताया कि दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ग्रामीण ने शिकायत नहीं की है। तालाब की सफाई की कार्ययोजना बनाई जाएगी।