फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The truck overturned when the driver took a nap, two houses damaged

चालक को झपकी आने पर पलटा ट्रक, दो घर क्षतिग्रस्त

Tue, 08 Nov 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The truck overturned when the driver took a nap, two houses damaged
अजीतमल। राजस्थान से रांची जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने पर एक घर से टकराकर पास बने टिन शेड में जाकर पलट गया। हादसे में दो मवेशी घायल हो गए
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अलवर निवासी ट्रक चालक अरशद जयपुर किशनगढ़ से मार्बल लादकर रांची जा रहा था। रविवार देर रात करीब एक बजे अजीतमल नेशनल हाईवे स्थित बिजली पावर हाउस के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई, जिससे उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया।
इसके बाद ट्रक लालता प्रसाद के मकान से टकराता हुआ बृजेश कुमार गांधीनगर
के घर के आगे टिन शेड में बंधी मवेशियों के ऊपर जाकर पलट गया। हादसे में बृजेश की एक भैंस व एक पड़िया दबकर घायल हो गईं। तेज आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने घायल जानवरों को बाहर निकला।
विज्ञापन

पीड़ित ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी नीरज ने बताया कि अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट पर कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है पर मवेशी घायल हो गए है। तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed