फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The treatment was done, the biometric did frustrated

इलाज की थी आस, बायोमीट्रिक ने किया निराश

Wed, 26 Sep 2018 11:39 PM IST
इलाज की थी आस, बायोमीट्रिक ने किया निराश
इलाज की थी आस, बायोमीट्रिक ने किया निराश Updated Wed, 26 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
The treatment was done, the biometric did frustrated
योजना का अस्पताल परिसर में लगा बैनर - फोटो : amarujala
औरैया। जिले में जन आरोग्य योजना का लाभ लेने पहुंचे मरीजों को बायोमीट्रिक डिवाइस न लगने से निराश होना पड़ा। वहीं साइड न खुलने से लाभ के लिए आए मरीज अपना नाम सूची में नहीं देख सके। इधर अस्पताल प्रशासन ने दो दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लांच हुए बुधवार को चौथा दिन रहा। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो योजना की साइट आज भी काम नहीं कर सकी। साइट न चल पाने के कारण वह वहां आने वाले लोगों को पात्रता की जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं बायोमीट्रिक मशीन न लगी होने से लाभ मरीजों को परेशानी हुई। आयुष्मान मित्र शिवसागर की माने तो साइट न खुलने से योजना विधिवत शुरू नहीं हो सकी है। एक-दो दिन में साइट खुलने लगेगी। अस्पताल में अधिकांश मरीज वायरल फीवर, दस्त, उल्टी आना, बुखार आदि के आते हैं। जिनके उपचार अस्पताल में आसानी से हो जाता है इस योजना के तहत इन मरीजों का चयन नहीं होना है। इसके अलावा अन्य गंभीर बीमारियां हैं। वह बीमारियां का इलाज जो योजना के तहत गरीब को दिया जाना है।
विज्ञापन


 इनसेट
गंभीर मरीजों को रेफर करना बनी आदत
 50 शैय्या अस्पताल को प्रधानमंत्री की जन आरोग्य योजना को चुना गया है। यहां अस्पताल आने वाले गंभीर रोगियों का हकीकत में सिर्फ प्राथमिक उपचार ही किया जाता है। सड़क दुर्घटना में घायल को न तो यहां खून मिलेगा और न ही आपरेशन होगा। डाक्टर मरीज को रेफर करना आसान समझते हैं। हार्ट अटैक, बर्न आदि के केस भी डाक्टर लेने से बचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पैथालॉजिस्ट नहीं, धूल फांक रही ब्लड बैंक की मशीनें
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरूआत 2013 में हुई थी। उस समय पैथालॉजिस्ट डॉ. सुधीर थे। उनका पांच जून 2013 को स्थानांतरण होने के बाद ब्लड बैंक में ताला पड़ गया, जो आज भी पड़ा। तब से ब्लड बैंक का ताला खोलना तो दूर इस कक्ष के बाहर फैली गंदगी तक साफ नहीं हुई है। ताले में बंद ब्लड बैंक की मशीनें भी धूल फांक रहीं हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो कुछ मशीनें खराब भी हो चुकी होंगी।

इनसेट
ब्लड बैंक के लिए रिक्त स्टाफ
पद                                 संख्या                रिक्त
पैथालॉजिस्ट                         एक                खाली  
मेडिकल अफसर                     एक                खाली
लैब टेक्नीशियन                     दो                 खाली
स्टाफ नर्स                           तीन               खाली
काउंसलर                            एक               खाली

कोट
जन आयोग्य योजना की तैयारी पूरी हो चुकी है। एक-दो दिन में लाभ काम शुरू हो जाएगा। अस्पताल की अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं।
- लाखन सिंह (सीएमएस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed