फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The trade board opposed the new arrangements of the market committee.

Auraiya News: व्यापार मंडल ने मंडी समिति की नई व्यवस्थाओं का विरोध किया

Sat, 20 Jun 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The trade board opposed the new arrangements of the market committee.
औरैया। उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी समिति की नई एप व्यवस्था और किराया वृद्धि का विरोध किया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी बबलू के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडी सचिव के छुट्टी पर होने से वरिष्ठ लिपिक जितेश प्रताप तोमर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में व्यापारियों पर थोपी गई नई शर्तों और नियमों की आलोचना की गई। मंडी समिति की नई टैग व्यवस्था बिना व्यापारी संघों के परामर्श के अनिवार्य की गई है। यह व्यवस्था व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इसके अलावा, दुकानों का हर साल पांच फीसद किराया बढ़ाना भी अनुचित है। इससे कृषि उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से व्यापारी पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। वर्ष 2010 में सरकार के आदेश का अब तक पालन नहीं किया जा रहा है। इसका तत्काल अनुपालन कर व्यापारियों को राहत देने की मांग की गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानों की किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की है। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल व मंडी एप की खामियां दूर करने को कहा। लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की भी अपील की गई। मंडी परिसर की गंदगी व आवारा मवेशियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देश पर यह ज्ञापन दिया गया। कार्रवाई न होने पर व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।इस मौके पर शिवकांत पाठक, विजय मिश्रा, जमाली सिंह, अमर विश्नोई, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला, वेदप्रकाश राठौर, भानू राजपूत, अवधेश तिवारी, रविशंकर शुक्ला, रीतेश गुप्ता व अभय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed