फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The temperature reached 42 degrees, people were suffering from heat and humidity.

Auraiya News: 42 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी व उमस से लोग बेहाल

Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 42 degrees, people were suffering from heat and humidity.
बिधूना। जनपद में भीषण गर्मी व उमस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के बाद रविवार को इसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे गर्मी और बढ़ गई। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

मौसम में नमी और तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद सूर्य की तपिश लगातार बढ़ती गई और दोपहर तक हालात और अधिक कठिन हो गए। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed