फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya The team also took away the tenants jewelry The woman claims the house does not belong to Kamalkant

Auraiya: किरायेदार के भी गहने ले गई टीम, बाहर चस्पा था नोटिस…महिला का दावा- कमलकांत का नहीं है मकान

Sat, 06 Dec 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 06 Dec 2025 01:10 AM IST
सार

Auraiya News: सत्तेश्वर मोहल्ले में एनआईए टीम ने ताला तोड़कर 15 घंटे जांच करने के बाद मकान सील कर दिया। दिल्ली से लौटी किरायेदार अधिवक्ता आशा पांडेय ने आरोप लगाया है कि मकान से छह सोने की चूड़ियां, तीन मंगलसूत्र समेत लाखों के गहने और सीसीटीवी का डीवीआर गायब है।

विज्ञापन
Auraiya The team also took away the tenants jewelry The woman claims the house does not belong to Kamalkant
सत्तेश्वर स्थित मकान के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर स्थित एक मकान में भी एनआईए टीम ने छापा मारा था। इस मकान में रहने वाली किरायेदार महिला के दिल्ली जाने के चलते टीम ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई थी। जाने पर टीम मकान सील कर नोटिस चस्पा कर गई। महिला लौटी, तो उसे पुलिस ने मकान की चाबी सौंपी। महिला ने गहने गायब होने का आरोप लगाया है। वहीं सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है। हालांकि मकान के बाहर अब भी पुलिस तैनात है।

विज्ञापन

सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा करीब एक दशक पहले सत्तेश्वर स्थित एक छोटे मकान में रहते थे। इस मकान में दो ही कमरे हैं। बृहस्पतिवार को टीम इस मकान पर भी पहुंची थी, लेकिन यहां ताला लगा था। टीम ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई और यहां करीब 15 घंटे तक जांच की। इस दौरान पता चला कि मकान में हसमत नगर निवासी आशा पांडेय किराये पर रहती हैं, वह पेशे से अधिवक्ता हैं।

विज्ञापन

मकान पर चस्पा नोटिस देखकर कोतवाली पहुंचीं
जांच के बाद टीम मकान में ताला लगाकर उसे सील करने के बाद एक नोटिस भी चस्पा कर गई। इसमें लिखा था कि एनआईए टीम ने सर्च की है, चाबी पुलिस स्टेशन से प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए एनआईए कंट्रोल रूम पटना से संपर्क करें। देर रात जब आशा पांडेय दिल्ली से लौटीं, तो मकान पर लगी सील और चस्पा नोटिस देखकर वह कोतवाली पहुंचीं। यहां से उन्हें चाबी उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन

सीजर की कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई
घर पहुंचने पर देखा, तो हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था। उनका आरोप है कि छह सोने की चूड़ियां, बच्चे के चार जोड़ी कंगन, दो जोड़ी पायलें, तीन मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी और पांच जोड़ी कुंडल अलमारी से गायब हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसका डीवीआर भी टीम अपने साथ ले गई। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें बताया कि जब्त की गई कुछ ज्वैलरी सोने की है और कुछ आर्टिफिशियल है, जबकि यह गलत है। अब तक उन्हें सीजर की कोई रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। शुक्रवार को भी घर के बाहर पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन

महिला का दावा कमलकांत का नहीं है मकान
मकान में किराये पर रहने वाली आशा पांडेय ने यह दावा किया कि यह मकान न तो कमलकांत के नाम है और न ही उनके किसी परिवार के व्यक्ति के नाम। उन्होंने बताया कि मकान की मालिक शिखा देवी हैं। यह भी बताया कि उनका सौदा तय हो गया है, अभी कुछ रुपये देने बाकी हैं, इसके बाद मकान उनके नाम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed