फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The son hanged himself for refusing to get the mother's mobile

मां के मोबाइल दिलाने से मना करने पर बेटे ने लगा ली फांसी

Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The son hanged himself for refusing to get the mother's mobile
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के शहदपुर गांव में मां ने मोबाइल खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने रविवार रात बंबे के पास लगे आम के पेड़ से मफलर के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देख सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहदपुर गांव निवासी पवन कुमार दिल्ली में पीएनजी गैस में काम करते है। उनका बेटा अभिषेक (21) जिले के एक कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि अभिषेक मोबाइल खरीदना चाहता था। इसलिए उसने मां पुष्पा से मोबाइल दिलाने की कई बार जिद की, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह बेटे को मोबाइल नहीं दिला सकी। रविवार देर शाम को अभिषेक ने फिर से मोबाइल खरीदने के लिए मां से रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

रुपये न होने की बात कहते हुए मां ने उसे अभी मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। इससे वह गुस्सा हो गया और बाइक लेकर घर से निकल गया। रात तक घर नहीं आने पर मां व उसकी तीन बहनें दिव्या, अनुष्का व परी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घर से करीब 200 मीटर की दूर बंबा के किनारे लगे पेड़ से उसका शव मफलर से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। थानाप्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed