फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The son and grandson of state minister police hold off

राज्यमंत्री के पुत्र व पौत्र पुलिस पकड़ से दूर

Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
The son and grandson of state minister police hold off
जुआरियों को संरक्षण देने और पुलिस टीम पर हमले के आरोपी राज्यमंत्री के पुत्र व पौत्र की गिरफ्तारी पुलिस दो दिन बाद भी नहीं कर सकी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का सत्तापक्ष से जुड़ाव होने की वजह से पुलिस इन पर हाथ डालने से कतरा रही है। अभी तक आरोपियों के होने के संभावित स्थानों पर छापामारी भी नहीं हुई।
विज्ञापन




गौरतलब है कि  शुक्रवार रात अजीतमल के ग्राम गंगदासपुर में पुलिस ने छापेमारी कर समाज कल्याण निर्माण निगम के चेयरमैन ठाकुर भोला सिंह के पुत्र जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह व पौत्र मनीष सिंह को जुआ खिलवाते दबोच लिया था। लेकिन आरोपी महिलाओं और पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन



इसके बाद से पुलिस इन रसूखदार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी अजय पाठक का कहना है कि  राज्यमंत्री के पुत्र व पौत्र तलाश में पुलिस की स्वाट टीम दो दिन से गांव के अलावा अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ आरोपी नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्र बताते हैं कि राज्यमंत्री भोला सिंह के पुत्र अवेधश सिंह व मनीष सिंह के संरक्षण में चल रहे जुए के इस कारोबार में इटावा, जालौन, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी समेत अन्य जिलों से जुआरी यहां हार जीत की बाजी लगाने आते थे।
शिक्षा के मंदिर में चल रहा था जुआ का अड्डा - अजीतमल के ग्राम गंगदासपुर में राज्यमंत्री के पुत्र व पौत्र ने शिक्षा के मंदिर को ही जुए का अड्डा बना डाला। इस शिक्षा के मंदिर में लंबे अर्से से ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाई जा रही थी, लेकिन रईसजादे व सत्ता पक्ष के नेता का संरक्षण होने के कारण यह कारोबार फलफूल रहा था।



जुआरियों को संरक्षण देने और पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में नामजद राज्यमंत्री भोला सिंह के पुत्र अवधेश सिंह व मनीष सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।- मनोज तिवारी, एसपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed