{"_id":"587cf2ce4f1c1b3803efee7b","slug":"the-sight-of-income-tax-on-the-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर के खातोें पर आयकर की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर के खातोें पर आयकर की नजर
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 16 Jan 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
डाकघर में मिलेंगी अब कई सुविधाएं
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान बैंकों के ग्राहक ही आयकर की जांच से नहीं गुजरने वाले हैं। डाकघर के खाताधारकों को भी आयकर विभाग का सामना करना पड़ेगा। आयकर विभाग ने नोटबंदी के दो माह के दौरान डाक विभाग से एक लाख और ढाई लाख रुपये से अधिक जमा करने वालों की जानकारी मांगी है।
नोटबंदी के बाद से ढाई लाख तक जमा करने की छूट दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी ढाई लाख तक जमा करना वालों का डाटा मांगा जाने लगा है। नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर आयकर विभाग ने सभी बैंकों के सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी मांगी है। इधर डाकघर में भी इस दौरान जमा और नोट बदले गए। डाकघरों में कोई सीसीटीवी कैमरा नही लगा था जिससे रिकार्डिंग संभव ही नही है। इसलिए अभी तक डाकघर के खातेदार खुद को सेफ मोड में मानकर चल रहे थे।
आयकर की ओर से जिले की विभिन्न बैंक से जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया से डाक विभाग अब तक दूर था, जबकि यहां भी बड़ा ट्रांजेक्शन हुआ है। डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आयकर ने पत्र भेजकर एक लाख से अधिक जमा करने वालों का डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। जिले में आधा सैकड़ा से अधिक उपडाकघर हैं। उनसे जानकारी आने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
बैंको के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित
आदेश के बाद सभी बैंकों ने अपने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए हैं। स्टेट बैंक के सीसीटीवी फुटेज औरैया की मेन शाखा में जमा हो गए हैं। एलडीएम दूधनाथ ने बताया कि सभी सीसीटीवी सुरक्षित है।