{"_id":"5866ab9d4f1c1b047feeb877","slug":"the-siege-of-peers-powerhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने बिजलीघर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने बिजलीघर का किया घेराव
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
लाइनमैनों को समझाते एसडीएम अमित राठौर
- फोटो : अमर उजाला
लाइनमैन कोमल की मौत से गुस्साए जिले भर के लाइनमैनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजलीघर का घेराव किया। उनका आरोप है कि एसडीओ ने अस्पताल ले जाने के लिए कोमल को वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने उनको समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
चपटा फीडर पर काम कर रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। उसे सैफ ई ले जाने के लिए सरकारी गाड़ी से ले जाने के लिए लाइनमैनों ने कहा लेकिन अधिकारियों ने अपनी गाड़ी भेजने से साफ मना कर दिया। जिस कारण सैफई ले जाने में लेटलतीफी हुई। शुक्रवार को लाइनमैनों ने इस लापरवाही पर हंगामा किया और एसडीओ नीरज गर्ग को हटाने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम अमित राठौर और कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लाइनमैनों को समझा बुझाकर गुस्सा शांत कराया।
मृतक को दी दो लाख की चेक
मृतक के परिजनों को विभागीय ठेकेदार की तरफ से दो लाख की चेक दी गई। इसके अलावा पांच लाख बीमा राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया। वहीं, एक्सईएन ने दस हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए।