{"_id":"6314f27b92997600e32089ad","slug":"the-scavengers-who-came-under-the-custody-of-sog-confessed-to-five-incidents-auraiya-news-knp71641297","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः एसओजी की गिरफ्त में आए टप्पेबाजों ने कबूलीं पांच वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः एसओजी की गिरफ्त में आए टप्पेबाजों ने कबूलीं पांच वारदातें
विज्ञापन
फोटो04एयूआरपी 27- गिरफ्तार आरोपियों के साथ मौजूद एसओजी टीम व जानकारी देतीं एसपी चारू निगम। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कानपुर देहात से एसओजी टीम की गिरफ्त में आए टप्पेबाजों ने जिले में टप्पेबाजी की पांच वारदातें करना कबूला है। शनिवार को दबिश के दौरान मौके से दो टप्पेबाज भाग निकले थे। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
एसपी चारू निगम ने रविवार को ककोर मुख्यालय स्थित कार्यालय में खुलाया किया कि शनिवार को एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर काली पल्सर बाइक सवार दो युवकों का पीछा किया। जो कि अपने चार अन्य साथियों के साथ कानपुर देहात के डेरापुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर टप्पेबाजी को अंजाम देने के लिए रेकी करने गए थे। एसओजी प्रभारी रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे।
तलाशी में आरोपियों के पास से 41,500 रुपये व तीन मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुनील उर्फ पंकज निवासी गहेसर थाना दिबियापुर, बड़े उर्फ रोशन लाल निवासी सराय गढ़ेवा थाना रूरा कानपुर देहात, राजकुमार उर्फ राजू काना हाल निवास पढ़ीन दरवाजा औरैया व हरीबाबू निवासी नवले पुर्वा कोतवाली अजीतमल बताया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में बताया कि अपने भागे साथी गौरव व सोनू निवासी लालपुर थाना अछल्दा के साथ मिलकर औरैया व आसपास के जिलों में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने चार दिन पहले गल्ला मंड़ी औरैया, छह दिन पहले सुभाष चौक औरैया, सात दिन पहले बिधूना कस्बे की घटना समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात कुबूल की है।
एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सुनील पर औरैया व आसपास के जिलों में 12 मुकदमे, बड़े उर्फ रोशन लाल पर आठ, राजकुमार पर आठ व हरीबाबू पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि भागे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।