फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The roadway depot flows in smoke

रोडवेज डिपो में धू-धूकर जल उठी बस

Mon, 08 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 08 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The roadway depot flows in smoke
बस में लगी आग बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : amar ujala
शहर के बीचों-बीच स्थित रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी खाली बस में दोपहर लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। डिपो कर्मियों ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा टला। रविवार को रोडवेज परिसर में खड़ी औरैया डिपो की बस में अचानक धुआं उठने लगा। कर्मियों ने तत्काल 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी। बस में अचानक आग लगते देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले में एआरएम हरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि औरैया डिपो की यह बस आगरा से होकर इटावा होते हुए थोड़ी देर पहले आई थी। इसी बीच बस की सवारियां उतरने के बाद बस खाली खड़ी थी कि तभी उसमें आग लग गई।
विज्ञापन


बताया कि शायद बस में शार्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ है। कहा कि गनीमत थी कि सवारियां नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सदर अनिल कटियार, नायब तहसीलदार निधि पांडेय, ईओ नगर पालिका, कानून गो देवेंद्र कुमार, सुमित पाल आदि ने मौके पर पहुंचकर बस में आग लगने के कारणों की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed