{"_id":"69c036bfdad8286a4a03d0dd","slug":"the-road-from-erwakatra-kudarkot-route-to-chiraiyapur-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-73-lakh-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141709-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग से चिरैयापुर तक 73 लाख से दुरुस्त होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग से चिरैयापुर तक 73 लाख से दुरुस्त होगी सड़क
Mon, 23 Mar 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एरवाकटरा-कुदरकोट रोड से दिलीप इंटर कॉलेज होते हुए चिरैयापुर तक सड़क के सुदृढ़ीकरण का फैसला लिया है।
करीब 73 लाख रुपये की लागत से मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्य शुरू कराने की बात कही गई है।
यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और बरसात के दिनों में जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता था। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में सड़क के पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
सड़क के दुरुस्तीकरण से एरवाकटरा, कुदरकोट और चिरैयापुर के साथ-साथ नगला हरि, रामपुरवा, भदौरा, टिकरी, बहादुरपुर, सरायमुरली, मढैया और पुरवा इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता है, जिससे होकर लोग बाजार, स्कूल, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचते हैं। लगभग दस हजार की आबादी इस सड़क का उपयोग करती है।
दिलीप इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब तक खराब सड़क के कारण उन्हें समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती थी। सड़क बनने के बाद उनकी आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो जाएगी। इसके अलावा किसान भी अपनी उपज को बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने से वाहनों में आए दिन खराबी आती थी और सफर में अधिक समय लगता था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा।