{"_id":"56f81f9b4f1c1b3d58f14db2","slug":"the-right-to-social-solidarity-will-fetch","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता ही दिलाएगी समाज को हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता ही दिलाएगी समाज को हक
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
माला पहनाकर सम्मानित करते युवा टीम के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा बिखराव के कारण ही आज तक समाज को राजनीति में वाजिब हक नहीं मिल सका है। ऐसे में हमें एक जुट होकर अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
मंगलम गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने वैश्य समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के सभी लोगों को होली मिलन की बधाई दी। सर्राफा कमेटी की लंबे समय से चल रही हड़ताल पर केंद्र के अड़ियल रवैया की निंदा की। विशिष्ट अतिथि बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता ने समाजवादी पार्टी में वैश्य हितों को पूरी तरह से तवज्जो दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का सहयोग समाजवादी पार्टी को सदैव मिलता रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पोरवाल ने भी समाज के सभी लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं परिषद के जिला प्रभारी ब्रजेंद्र गुप्ता ने समाज को हक दिलाने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व समाज के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान परिषद के हरिश्चंद्र गुप्ता, आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, अनूप गुप्ता, विनय पुरवार, उमेश विश्नोई, कपिल गुप्ता, नीरज पोरवाल, मोहित पोरवाल, प्रकाश पोरवाल, संजीव गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजू गुप्ता, एचएन अग्रवाल, विपिन मित्तल, सपा नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित भारी संख्या में परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।